Free Ration 2026: नमस्ते दोस्तों! अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो फरवरी और मार्च का यह महीना आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए तीन ऐसी बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनका सीधा फायदा आपकी जेब और सेहत को होने वाला है।
1. होली का तोहफा: बिल्कुल फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर
उत्तर प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए होली से पहले मुफ्त गैस सिलेंडर का ऐलान किया है।
- कैसे मिलेगा लाभ: आपको सबसे पहले अपना सिलेंडर बुक करना होगा। डिलीवरी के समय आपको पूरे पैसे देने होंगे।
- सब्सिडी का गणित: केंद्र सरकार की ओर से ₹300 और यूपी सरकार की ओर से ₹553 (कुल ₹853) आपके खाते में वापस आएंगे।
- जरूरी काम: ध्यान रहे कि आपका उज्ज्वला अकाउंट आधार से लिंक और ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेटेड होना चाहिए, वरना सब्सिडी का पैसा अटक सकता है।
2. कोटेदार अब बनाएंगे आपका आयुष्मान कार्ड
अब आपको ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज पाने के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सभी कोटेदारों को आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दे दिए हैं।
- सभी यूनिट का लाभ: आपके राशन कार्ड में जितने भी सदस्यों के नाम दर्ज हैं (4 या 6), उन सभी का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनेगा।
- क्या लेकर जाएं: कोटेदार के पास जाते समय अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड साथ जरूर ले जाएं।
- कोटेदार को सुविधा: कोटेदारों को इसके लिए विशेष आईडी दी गई है, वे केवल कार्ड जारी करने या फोटोकॉपी का मामूली शुल्क आपसे ले सकते हैं।
3. राशन वितरण में बड़ा बदलाव और ई-केवाईसी की चेतावनी
मार्च महीने से राशन की दुकानों पर व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है। सरकार अब डिजिटल और पारदर्शी तरीके से राशन बांटने की तैयारी में है।
- राशन का नया अनुपात: अब सभी 75 जिलों में एक समान राशन मिलेगा। प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल दिया जाएगा, जबकि बाजरा वितरण फिलहाल बंद रहेगा।
- अन्नपूर्ति (ATM) मशीन: कई जगहों पर राशन निकालने वाली मशीनें लगाई जा रही हैं। इससे कोटेदार अब राशन में घटतौली या कटौती नहीं कर पाएंगे। आपको आपके हिस्से का पूरा 25 किलो (5 यूनिट पर) राशन मिलेगा।
- ई-केवाईसी न होने पर कार्ड होगा रद्द: अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो मार्च के बाद आपका कार्ड रद्द हो सकता है। इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें।
डिजिटल होगा राशन कार्ड का सफर
अब आपको कोटेदार की दुकान पर physical राशन कार्ड ले जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। आप सिर्फ अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बताकर भी अपना राशन ले सकेंगे। कोटेदार के पास मशीन पर आपकी पूरी डिटेल डिजिटल रूप से आ जाएगी।
विशेष नोट: यह सभी सुविधाएं केवल उन्हीं को मिलेंगी जिनके दस्तावेज पूरी तरह अपडेट हैं। ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग का काम होली से पहले निपटा लें।